Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्वास्थ्य मंत्रालय: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 48 हजार 318 पहुची अब तक 16 हजार 475 लोगों की हो चुकी मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्रालय: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 48 हजार 318 पहुची अब तक 16 हजार 475 लोगों की हो चुकी मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
delhi-coronavirus-2-620x400

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गया है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 5 लाख 48 हजार 318 है, जिसमें 16 हजार 475 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 3 लाख 21 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 10 हजार है.

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 19 हजार 459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हो चुकी है. आईसीएमआर के मुताबिक, 28 जून तक टेस्ट किए गए सैंपल्स की कुल संख्या 83 लाख 98 हजार 362 है, जिसमें से 1 लाख 70 हजार 560 सैंपल्स का कल यानी 28 जून को टेस्ट किया गया था.

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में हालात अब भी गंभीर हैं. 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 5493 नए मामले सामने आए हैं और 156 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7429 हो गया है. कुल मिलाकर राज्य में कोरोना के 1 लाख 64 हजार 626 केस हैं, जिनमें से 70 हजार 607 केस एक्टिव हैं.

अच्छी बात ये है कि महाराष्ट्र में 86 हजार 575 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. मुंबई की बात करें तो 24 घंटे में 1287 नए मामले सामने आए हैं.

अब तक कुल 75 हजार 539 केस सामने आ चुके हैं. मुंबई में अब तक 4371 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमितों की संख्या के मामले में दिल्ली ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया है.

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 2889 नए संक्रमित मिले हैं और 65 लोगों ने दम तोड़ा है. 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से 3306 लोग ठीक हुए हैं.

दिल्ली में अबतक 83 हजार 77 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अबतक 2623 लोगों ने दम तोड़ा है. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 27 हजार से अधिक है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डियों के हमले से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले लखनऊ में अलर्ट
Next: लालू की अनुपस्थिति में आरजेडी ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही यादव समुदाय चिंता का सबब बना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.