Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तेहरान में मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण हुआ बड़ा विस्फोट 19 लोगों की हुई मौत: ईरान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

तेहरान में मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण हुआ बड़ा विस्फोट 19 लोगों की हुई मौत: ईरान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
tehran-100-1

ईरान के उत्तरी तेहरान में एक मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया. इस घटना के कारण 19 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अधिकारियों ने शुरू में कहा कि विस्फोट की इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने बाद में राज्य टीवी को बताया कि मरने वालों की संख्या 19 हो गई है.

इस घटना में सबसे ज्यादा महिलाओं की जान गई है. राज्य संचालित आईआरएनए समाचार एजेंसी ने जलाल मालेकी के हवाले से बताया कि मृतकों में 15 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. मालेकी ने कहा कि अग्निशामकों ने 20 लोगों को बचाया था.

तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने कहा कि विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग बुझा दी गई है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उत्तरी तेहरान साइट पर कई विस्फोट के बाद आग की लपटें नजर आ रही थीं. तेहरान के डिप्टी गवर्नर हमीद्रेजा गौदर्जी ने बताया कि इमारत में मेडिकल गैस टैंकों से रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और आग लगी.

बता दें कि कुछ दिन पहले तेहरान के पास एक संवेदनशील सैन्य स्थल के पास एक विस्फोट हुआ था, जिस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि गैस भंडारण फैसिलिटी में एक टैंक के लीक होने के चलते आग लगी थी. इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर विस्तृत योजना तत्काल की जानी चाहिए: PM मोदी
Next: अमेरिका को महामारी से भारी क्षति हुई जिससे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.