Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका को महामारी से भारी क्षति हुई जिससे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका को महामारी से भारी क्षति हुई जिससे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Donald-Trump

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि महामारी पर वे पूरी तरह से नियंत्रण कर पाने की स्थिति में नहीं हैं.

ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया, “जैसे-जैसे मैं पूरी दुनिया में महामारी का भद्दा रूप फैलते देख रहा हूं जिसमें अमेरिका को महामारी से हुई भारी क्षति भी शामिल है, वैसे-वैसे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जाता है.”

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के लिए ट्रंप बीजिंग को दोषी ठहराते रहे हैं. दोनों देशों में जारी ट्रेड वॉर के बीच कोरोना वायरस की महामारी ने तनाव और बढ़ा दिया है.

अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने मंगलवार को कांग्रेस को बताया कि चीजें गलत दिशा में आगे बढ़ रही हैं और साफ तौर पर हम इस पर नियंत्रण कर पाने की स्थिति में नहीं हैं.

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन और जनता महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने में असफल रहती है तो अमेरिका में प्रतिदिन एक लाख मामले सामने आ सकते हैं.

चीन ट्रंप प्रशासन पर महामारी का राजनीतिकरण लगाने का आरोप लगाता है. चीन ने कहा था कि अमेरिका अपने यहां फैली महामारी को ना संभाल पाने की वजह से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे आरोप लगाता है. वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने चीन से पारदर्शिता बरतने की मांग की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से सारे संबंध तोड़ने तक की धमकी दे चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि चीन से संबंध खत्म करने से अमेरिका को फायदा ही होगा.

Post navigation

Previous: तेहरान में मेडिकल क्लिनिक में गैस रिसाव के कारण हुआ बड़ा विस्फोट 19 लोगों की हुई मौत: ईरान
Next: गलवान में भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी को काफी हद तक मजबूत किया अब चीनी सेना ने फिंगर 4 को घेरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.