Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अब घाटी से एनकाउंटर साइट की बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अब घाटी से एनकाउंटर साइट की बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sop0re-child-a-750_070120105748

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबरें आम बात है. हर दिन सुरक्षाबल आतंकियों को अपनी गोली का निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन आज घाटी से एनकाउंटर साइट की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है.

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया. ये हमला मार्केट एरिया में किया गया. इस हमले में सीआरपीएफ 179 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान जख्मी है. फायरिंग में दो नागरिकों की भी मौत हो गई है.

इनमें एक नागरिक 60 साल के बुजुर्ग थे. घटनास्थल से इनकी तस्वीर सामने आई है. जमीन पर शव पड़ा हुआ है, कपड़े खून से सने हैं और वहीं मृत शख्स का 3 साल का पोता भी मौजूद है.

इस घटना की जो तस्वीर सामने आई हैं उसमें ये मासूम अपने दादा की लाश पर इस तरह बैठा हुआ है, जैसे शायद कभी वो उनकी गोद में खेलता होगा. लेकिन दादा का शरीर गोलियों से छलनी था और उनके कपड़े खून से सने थे. वो अपने पोते को अब गोद में नहीं उठा सकते थे.

ऐसे में वहां मौजूद पुलिस टीम के एक सदस्य ने बच्चे को अपनी गोद में उठाया और आतंकियों के साथ चल रहे एनकाउंटर साइट से अलग किया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुखद: हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का निधन
Next: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 5,85,493 पहुची अब तक 17,400 लोगो की हो चुकी मौत

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.