Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुखद: हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का निधन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दुखद: हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का निधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
golden_baba_1593580221_618x347

पूर्वी दिल्ली स्थित गांधी नगर के रहने वाले सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का निधन हो गया है. लंबी बीमार के बाद गोल्डन बाबा ने मंगलवार देर रात आखिरी सांस ली. उनका इलाज एम्स में चल रहा था. गोल्डन बाबा हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े रहे हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

गोल्डन बाबा का असली नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है. वह मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे. बताया जाता है कि संन्यासी बनने से पहले सुधीर कुमार मक्कड़ दिल्ली में गारमेंट्स का कारोबार करते थे. अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए सुधीर कुमार मक्कड़ गोल्डन बाबा बन गए. गांधी नगर के अशोक गली में गोल्डन बाबा का आश्रम है.

सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा को 1972 से ही सोना पहनना पसंद था. बताया जाता है कि वह सोने को अपना ईष्ट देवता मानते थे. बाबा हमेशा कई किलो सोना पहने रहते हैं. बाबा की दसों उंगलियों में सोने की अंगूठी, बाजुबंद, सोना का लॉकेट है. बाबा की सुरक्षा में हमेशा 25-30 गार्ड तैनात रहते थे.

गोल्डन बाबा पूर्वी दिल्ली के पुराने हिस्ट्रीशीटर थे. हिस्ट्रीशीट का मतलब थाने में खोला गया बाबा के नाम का वो बही-खाता जिसमें उनके तमाम छोटे-बड़े गुनाहों का पूरा हिसाब-किताब दर्ज हैं. इन मुकदमों में अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे तमाम छोटे-बड़े गुनाह शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गलवान में भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी को काफी हद तक मजबूत किया अब चीनी सेना ने फिंगर 4 को घेरा
Next: आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अब घाटी से एनकाउंटर साइट की बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.