Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS बिपिन रावत लेह के दौरे पर जाएंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS बिपिन रावत लेह के दौरे पर जाएंगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
bipin-rawat-5-300x169

भारत और चीन के बीच मई से बॉर्डर पर शुरू हुआ तनाव अभी थमा नहीं है. इस बीच आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत लेह के दौरे पर जाएंगे.

यहां बिपिन रावत स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जमीनी हालात को जानेंगे और घायल जवानों से मुलाकात भी करेंगे. पहले इस दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी जाना था, लेकिन उनका दौरा अभी के लिए टाल दिया गया है.

बिपिन रावत आज जब लेह पहुंचेंगे, तो वो नॉर्थ आर्मी कमांड, 14 कॉर्प्स के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान बीते दिनों के डेवेलपमेंट, बॉर्डर पर चीनी सेना की तैनाती, भारतीय सेना की तैयारियों को लेकर मंथन करेंगे. बता दें कि इससे पहले सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने भी लद्दाख के फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया था.

आपको बता दें कि मई की शुरुआत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच शुरू हुआ स्टैंड ऑफ अभी भी थमा नहीं है. दोनों देशों की सेनाएं वक्त-वक्त पर बातचीत कर रही हैं, जिसमें पीछे हटने को लेकर मंथन किया जा रहा है.

लेकिन अभी तक किसी भी तरह कोई एक स्टैंड पर नहीं आ पाया है. 15 जून को बातचीत के बाद ही गश्त के दौरान भारत और चीनी सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे.

बॉर्डर पर जारी लगातार डेवलेपमेंट के बीच भारत अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, भारत ने लद्दाख में स्पेशल फोर्सेज की तैनाती की है.

देश के अलग-अलग स्थानों से पैरा स्पेशल फोर्स की यूनिट को लद्दाख में ले जाया गया है, जहां वे अभ्यास कर रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो उनका इस्तेमाल चीन के खिलाफ भी किया जा सकता है. ये वही फोर्स है जिसने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी.

इसके अलावा पहले से ही थल सेना और वायुसेना लगातार लेह, लद्दाख इलाके में अभ्यास कर रहे हैं और चीन की हर गतिविधि पर नज़र रख रहे हैं.

भारत की ओर से चीन से अभी सैन्य और डिप्लोमैटिक स्तर पर बात की जा रही है. भारत की मांग है कि अप्रैल से पहले की स्थिति को लागू किया जाए और चीन फिर फिंगर 8 से पीछे वापस जाए. हालांकि, चीन अभी तक अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में सभी राजनीतिक दलों के ऊपर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गहरी पकड़
Next: बड़ी खबर: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच PM मोदी अचानक लेह पहुंचे CDS बिपिन रावत भी साथ

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.