Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच PM मोदी अचानक लेह पहुंचे CDS बिपिन रावत भी साथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच PM मोदी अचानक लेह पहुंचे CDS बिपिन रावत भी साथ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
03_07_2020-pm_modi-300x225

चीन से बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं. शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे और जवानों से मुलाकात की. इससे पहले सिर्फ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को इस दौरे के लिए आना था.

मई से ही चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव जारी है और बॉर्डर पर लगातार गंभीर स्थिति बनी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पर पहुंचना हर किसी को चौंकाता है.

इससे पहले शुक्रवार को सिर्फ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेह जाना था, लेकिन गुरुवार को उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया. फिर तय हुआ था कि सिर्फ बिपिन रावत ही लेह जाएंगे.

शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत को यहां पर नॉर्थ कमांड और 14 कॉर्प्स के अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी.

इस दौरान चीन के साथ मौजूदा तनाव, बॉर्डर की स्थिति का जायजा लेना था. इससे पहले सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी लेह गए थे, जहां पर उन्होंने गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से मुलाकात की थी.

इसके अलावा सेना प्रमुख ने ईस्टर्न लद्दाख के फॉरवर्ड पोस्ट पर जाकर हालात का जायजा लिया था. सेना प्रमुख ने जवानों से कहा था कि आपका काम शानदार रहा है, लेकिन अभी ये काम पूरा नहीं हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS बिपिन रावत लेह के दौरे पर जाएंगे
Next: CM योगी जी ने डीजीपी को बदमाशों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.