Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी जी ने डीजीपी को बदमाशों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

CM योगी जी ने डीजीपी को बदमाशों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
650x_2018032011525221-300x176

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हो गया. इस हमले में कानपुर पुलिस के 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं, जबकि सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

पुलिस की ओर से अब बड़े पैमाने पर बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर विपक्ष ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला तेज़ कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने सरकार को ‘रोगी सरकार’ करार दिया है.

कानपुर घटना पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि ‘रोगी सरकार’ के जंगलराज में ‘हत्या प्रदेश’ बने उप्र के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हमले में CO समेत 8 पुलिसकर्मि शहीद, अत्यंत दुखद! आत्मा को शांति दे भगवान! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! 1-1 करोड़ ₹ मुआवजे का हो ऐलान, सत्ता कनेक्शन का हो पर्दाफाश.

सपा के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस मामले पर ट्वीट किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि कानपुर में बदमाशों से लोहा लेने के दौरान पुलिस के 8 जवानों के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला.

ईश्वर दिवंगत जवानों की आत्मा को शांति व पीड़ित परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें. ‘शहादत’ को भावभीनी श्रद्धांजलि.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा. संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि योगी जी के राज को जंगलराज कहना भी कम है, कानपुर में अपराधी को पकड़ने गये डीएसपी इन्स्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गये योगी सरकार क़ानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है, “धिक्कार है योगी सरकार”.

गौरतलब है कि कानपुर पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी. लेकिन बदमाशों ने घात लगाकर पुलिसवालों पर ही हमला कर दिया.

एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को नमन किया है और डीजीपी को बदमाशों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच PM मोदी अचानक लेह पहुंचे CDS बिपिन रावत भी साथ
Next: दुखद: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.