Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थेमनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थेमनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
category1535030322-300x205

चीन के साथ लद्दाख बॉर्डर पर मई के महीने से ही तनाव चल रहा है. इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक लेह पहुंच कर हर किसी को चौंका दिया.

पीएम मोदी ने यहां नीमू पोस्ट पर सेना के अधिकारियों से मुलाकात की. पीएम मोदी के इस दौरे पर अब कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया आ गई है.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीएम मोदी की लेह में तस्वीर को रिट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर साझा की है. मनीष तिवारी ने लिखा है कि जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था, उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. अब देखते हैं कि पीएम मोदी क्या करते हैं?

आपको बता दें कि जो तस्वीर मनीष तिवारी ने ट्वीट की है, वह 1971 की ही है. 1971 में “प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया” (पीटीआई) ने प्रकाशित की थी. इंदिरा गांधी लेह में सैनिकों को संबोधित कर रही थीं, जो कि गलवान घाटी से करीब 220 किलोमीटर दूर है.

बीते दिनों गलवान घाटी में हुई घटना के बाद ये तस्वीर काफी चर्चा में आई थी. गौरतलब है कि 1971 में ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था, जिसके बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ था.

बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह पहुंचे. उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद रहे. यहां पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों से बात की, जमीनी हकीकत को जाना.

पीएम मोदी ने इसके अलावा गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से भी मुलाकात की. गौरतलब है कि चीन के साथ तनाव के बीच पीएम मोदी का लेह में पहुंचना एक बड़ा संदेश देता है.

Post navigation

Previous: लेह: PM मोदी जब जवानों के बीच पहुंचे तो जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए
Next: यूपी में एक के बाद एक लगातार सनसनीखेज खबरें सामने आ रही अब गोमतीनगर थाने के लॉकअप में युवक ने लगाई फांसी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.