Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में एक के बाद एक लगातार सनसनीखेज खबरें सामने आ रही अब गोमतीनगर थाने के लॉकअप में युवक ने लगाई फांसी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी में एक के बाद एक लगातार सनसनीखेज खबरें सामने आ रही अब गोमतीनगर थाने के लॉकअप में युवक ने लगाई फांसी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
suicide-650x425_120715110812-300x196

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक लगातार सनसनीखेज खबरें सामने आ रही हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन थाने के लॉकअप में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगा ली.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और अन्य थाने के भी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं. घटना के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है.

इससे पहले, प्रयागराज के होलागढ़ में चार लोगों की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी मच गई. यह घटना होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर इलाके का है. जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. चारों के शव खून से लथपथ मिले थे. जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया.

हालांकि अभी हत्या की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि ये हत्या किसी आपसी रंजिश की वजह से की गई है.

वहीं कानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी. इसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं.

हमले में सात पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी. पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी.

दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को घेरकर फायरिंग कर दी. इसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. विकास दुबे वही अपराधी है, जिसने संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी. वारदात पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह से बात की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थेमनीष तिवारी: 1971 जब इंदिरा गांधी ने लेह का दौरा किया था तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे
Next: पूरे जनपद में बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है: यूपी डीजीपी हितेश अवस्थी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.