Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Amazon के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 4275 अरब रुपये बढ़ गई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

Amazon के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 4275 अरब रुपये बढ़ गई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ST_20200703_WKBEZOS_5787578-300x200

कोरोना संकट में कई बिजनेस सेक्टर का बुरा हाल है.लेकिन ऑनलाइन सेगमेंट में जबरदस्त कमाई हो रही है. खास कर ई-रिटेल कंपनियों के पास ऑर्डर की भरमार है.

इस दौर में दुनिया की सबसे बड़ी ई-रिटेल कंपनी के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 4275 अरब रुपये बढ़ चुकी है.गुरुवार को अमेजन के शेयर 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 2,890 रुपये पर बंद हुए.

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी दौलत 172 अरब डॉलर यानी 12,900 अरब रुपये तक पहुंच गई. सितंबर 2018 में उनकी  संपत्ति 167.7 अरब डॉलर थी.

इस साल बेजोस की संपत्ति में 56.7 अरब डॉलर यानी लगभग 4275 अरब रुपये का इजाफा हुआ है. ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया में बरोजगारी में भारी इजाफा हुआ है,वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

जेफ बेजोस की अमेजन में 11 फीसदी हिस्सेदारी है. जेफ ने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक के एवज में अपनी संपत्ति की चौथाई फीसदी दी है. उनकी पत्नी मैकन्जी बेजोस के पास अमेजन की 4 फीसदी हिस्सेदारी और उनकी दौलत 56.9 अरब डॉलर हैं. वह दुनिया की 13वीं सबसे अमीर शख्स  हैं. मैकन्जी बेजोस  दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं.

अमेजन ने कहा है कि वह अपने ज्यादातर फ्रंटलाइन कर्मचारियों 500 डॉलर बोनस देने के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर खर्च करेगा.

हालांकि कंपनी ने अपने संस्थापक की संपत्ति के बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया है. कोरोना वायरस महामारी के चलते ई-कॉमर्स सेक्टर में काफी ग्रोथ हुई है. काफी लोग ई-कॉमर्स की तरफ शिफ्ट हुए हैं. अमेजन डॉट कॉम को इसका भरपूर फायदा मिला है.

ई-रिटेल के बाद इस साल सबसे अधिक कमाई टेक कंपनियों के मालिकों की हुई है. इनमें टेस्ला के मालिक एलन मस्क सबसे ऊपर हैं. मस्क की संपत्ति में 1 जनवरी से लेकर अब तक 25.8 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है.जूम वीडियो के मालिक एरिक युआन की संपत्ति भी चार गुना बढ़ कर 13.1 अरब डॉलर की हो चुकी है.

Post navigation

Previous: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया ‘प्रचंड’ से मिलने केपी शर्मा ओली नहीं पहुंचे
Next: कोरोना संकट के बीच सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए टमाटर हुआ 80 से 90 रुपये किलो

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.