Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में धोनी ने देश को बहुत कुछ दिया: माइक हसी
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में धोनी ने देश को बहुत कुछ दिया: माइक हसी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hussey-and-dhoni-300x225

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं और मौजूदा ब्रेक से उन्हें आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलेगा.

उन्होंने आगे कहा कि यह देखना होगा कि क्या वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं. एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है. उन्हें इस खेल की बहुत समझ है.

हसी ने क्रिकेट पोडकास्ट हॉटस्पॉट कार्यक्रम में कहा, “मैं कोई भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आप धोनी जैसे खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं. आपको कभी भी चैंपियन और चैंपियन खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए. एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है.”

चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने आगे कहा, “वह (धोनी) अभी भी खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखते हैं, जितना वह खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं. शायद यह ब्रेक उनके लिए आराम करने और विशेष रूप से चीजों के शारीरिक रूप से ब्रेक पाने के लिए सहायक है, क्योंकि उन्हें बहुत अनुभव है.”

हसी ने आगे कहा कि धोनी को आवश्यक स्तर पर आने में समय लगेगा, लेकिन उतना समय नहीं लगेगा, जितना कि अन्य खिलाड़ियों को लगता है. उन्हें अपने खेल की बहुत अच्छी समझ है. मैं उनके स्किल्स को लेकर चिंतित नहीं हूं.

गौरतलब है कि आखिरी बार धोनी 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए खेलते दिखे थे. इसके बाद से ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. इसी कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था.

इस बीच कई बार धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने भी जोर पकड़ा, लेकिन धोनी ने कभी अपने संन्यास पर कुछ नहीं बोला. माना जा रहा था कि धोनी IPL 2020 से भारतीय टीम में वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. हालांकि, आईपीएल पर लगे ब्रेक के कारण धोनी का इंटरनेशनल करियर भी खतरे में पड़ गया है.

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए टमाटर हुआ 80 से 90 रुपये किलो
Next: भिंड के अभिनव शर्मा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में किया टॉप: एमपी बोर्ड रिजल्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.