Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए टमाटर हुआ 80 से 90 रुपये किलो
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना संकट के बीच सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए टमाटर हुआ 80 से 90 रुपये किलो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lopss_296668254_sm-300x206

दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टमाटर, आलू और हरी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गया है. टमाटर 80 से 90 रुपये और आलू 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है.

लोगों को सबसे ज्यादा टमाटर के दाम चुभ रहे है. एक पखवाड़ा पहले तक टमाटर 20 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन अचानक इसके दाम ने 80 से 90 रुपये का स्तर छू लिया है.

आजादपुर सब्जी मंडी के एक आढ़ती के मुताबिक बरसात शुरू होने से गुजरात से आने वाले टमाटर के ट्रकों की संख्या काफी घट गई है. शिमला से टमाटर आ रहे हैं लेकिन यह मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

वहां से टमाटर का आना भी कम ही है. थोक मंडी में टमाटर 45 से 50 किलो रुपये मिल रहा है. लिहाजा खुदरा सब्जी बेचने वालों तक पहुंचते-पहुंचते यह 80 से 90 रुपये का हो जाता है.

टमाटर के साथ आम लोगों का सबसे पसंदीदा सब्जी आलू के दाम 35 से 40 रुपये तक पहुंच गए हैं. खुदरा बाजार में चिपसोना आलू 35 से 40 और पहाड़ी आलू 40 से 45 रुपये किलो बिक रहा है. आढ़तियों का कहना है कि डीजल महंगा होने की वजह से माल ढुलाई में ज्यादा पैसा लग रहा है. ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है. इसका असर सब्जियों के दाम में दिख रहा है.

मौसमी सब्जियां भी महंगी हो रही है. कद्दू 25 से 30 रुपये, भिंडी 30 से 40, बैंगन 50 रुपये और फ्रेंच बीन्स 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है.

देश के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से हरी सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है. कई जगह बारिश के पानी ने सब्जियों के खेतों को डुबो दिया है. कई जगहों में बाढ़ आई है. इसका भी सब्जियों की ढुलाई पर असर पड़ा है.

Post navigation

Previous: Amazon के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 4275 अरब रुपये बढ़ गई
Next: एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में धोनी ने देश को बहुत कुछ दिया: माइक हसी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.