Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस पार्टी ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कांग्रेस पार्टी ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
a36239a9944d13cdc550058bac54d230-300x168

भारत और चीन के बीच महीनों से सीमा विवाद चल रहा है। जिसे लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

शनिवार को भी राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाखी चीनी घुसपैठ को लेकर आवाज उठा रहे हैं जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ेगा। इसपर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला बनकर रह गई है।

नकवी ने कहा, ‘जब देश का सुरक्षा बल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा हो। उस वक्त आप दुश्मनों को ऑक्सीजन देने वाली हरकतें कर रहे हैं।

इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है। आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर सीमा विवाद को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और सरकार से अपनी बात सुनने को कह रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना भारत को महंगा पड़ सकता है।

गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया, जिसमें कुछ लद्दाखियों आरोप लगा रहे हैं कि चीन ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे एक चेतावनी के खिलाफ चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे हैं। उनकी चेतावनी को अनदेखा करना भारत को महंगा पड़ेगा। भारत की खातिर, कृपया उनकी बात सुनें।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की जामा मस्जिद आज से सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी: शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी
Next: आठों पुलिस वालों की मौत के बाद उनके शव को गांव के चौराहे पर जलाना चाहता था गैंगस्टर विकास दुबे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.