Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आठों पुलिस वालों की मौत के बाद उनके शव को गांव के चौराहे पर जलाना चाहता था गैंगस्टर विकास दुबे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

आठों पुलिस वालों की मौत के बाद उनके शव को गांव के चौराहे पर जलाना चाहता था गैंगस्टर विकास दुबे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
vikas_dubey.jpg_1593919409_618x347-300x168

गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार रात की घटना के बाद से फरार है, लेकिन इस दौरान पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो रहे हैं, जो बता रहे हैं कि कानपुर में विकास दुबे का मतलब क्या था? लोगों के बीच विकास दुबे को लेकर इतनी दहशत थी कि वो कुछ भी बोलने से घबराते थे. वजह थी पुलिस और सत्ता तक उसकी पहुंच, पावर का पागलपन. एक खुलासे के मुताबिक विकास दुबे गुरुवार की रात आठों पुलिस वालों की मौत के बाद उनके शव को गांव में ही चौराहे पर जलाना चाहता था. इन सब में विकास दुबे की मदद कर रहे थे डरे हुए गांव के लोग.

गुरुवार को पुलिस वालों की हत्या की खबर मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव के ऊपर तेल पड़े हुए थे. सभी शवों को जलाने के लिए घर में मौजूद ट्रैक्टर से तेल निकाला जा रहा था. तभी पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश वहां से भाग निकले. गांव में विकास का खौफ ऐसा था कि किसी ने भी उसके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई. पुलिस, गांव वालों से पूछती रही लेकिन सब चुपचाप रहे.

विकास के खौफ को ऐसे भी समझा जा सकता है कि शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी करीब छह घंटे गांव में रहे, विकास दुबे के घर को उसकी ही जेसीबी से तोड़ते रहे लेकिन कोई भी गांव वाला ये सब देखने घर से बाहर नहीं निकला. यही वजह है कि इतने बड़े हत्याकांड के बाद भी किसी ने अब तक विकास के खिलाफ खुलकर गवाही नहीं दी है.

बता दें, गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है. विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं.

इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं. पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है.

लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने बताया, ‘विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है. यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है. जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है.’

वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी. विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं. इसलिए इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे दी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी थी. शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है. तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पकड़ सभी राजनीतिक दलों में है. साल 2002 में मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास दुबे ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे किए. गैर कानूनी तरीके से काफी सारी संपत्ति बनाई. इस दौरान बिल्हौर, शिवराजपुर, रिनयां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में विकास दुबे का खासा दबदबा था. विकास दुबे ने जेल में रहते हुए शिवराजपुर से नगर पंचायत का चुनाव भी जीता था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्टी ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
Next: अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की जनता को बधाई दी PM मोदी ने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.