Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजो की संख्या 673165 पहुंची अब तक 19268 लोगों की हो चुकी मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना मरीजो की संख्या 673165 पहुंची अब तक 19268 लोगों की हो चुकी मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Corona_10April_AP_1_380-300x200

दुनिया में कोरोना का कोहराम जारी है. भारत में भी इस घातक संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज हो गई है. हर रोज कोरोना से संक्रमण के मामले वृद्धि के पुराने रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बना रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया है. इस दौरान 24850 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 613 लोगों की जान गई है.

इसके साथ ही देश में संक्रमितों की तादाद 673165 पहुंच गई है. अब तक कोरोना के कारण 19268 लोगों की जान जा चुकी है. अब तक 409083 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं.

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (आईसीएमआर) के मुताबिक 4 जुलाई को 248934 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. देश में अब तक 9789066 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है.

असम में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1202 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 777 नए मामले अकेले राजधानी गुवाहाटी के ही हैं.

यह एक दिन में सामने आए नए केस का नया रिकॉर्ड है. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की तादाद 11000 के पार पहुंच गई है.

तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 1850 नए मामले सामने आए हैं. 4 जुलाई को प्रदेश में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि 4 जुलाई को ही 1342 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका का रिप्लाई: शुक्रिया मेरे दोस्त… अमेरिका, भारत से प्यार करता है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Next: तड़के सुबह 3.37 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.