Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तड़के सुबह 3.37 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

तड़के सुबह 3.37 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
earthquake_B_020720-300x225

लद्दाख के करगिल में रविवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब जमीन हिल गई. इसकी वजह थी भूकंप. सुबह 3.37 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 थी.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र करगिल से 433 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट था. अच्छी बात ये रही कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली है.

इससे पहले गुरुवार को भी करगिल में भूकंप के झटके महूसस किए गए थे. तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र करगिल से 119 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में रहा.

लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के थोड़ी देर बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई. वहीं, 1 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ रहा.

मंगलवार देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके डोडा जिले में भी महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही है. ऐसे में बीते तीन से चार दिन में देश के अलग-अलग हिस्सों में रोज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

पिछले कुछ दिनों में देखें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार शाम सात बजे के करीब दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दिन भी भूकंप की तीव्रता 4.7 ही थी. जबकि भूकंप का केंद्र राजस्थान का अलवर जिला था.

– 0 से 1.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है.

– 2 से 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन महसूस होता है.

– 3 से 3.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर होता है.

– 4 से 4.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं. दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं.

– 5 से 5.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर फर्नीचर हिल सकता है.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 673165 पहुंची अब तक 19268 लोगों की हो चुकी मौत
Next: गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में कोरोना कहर बरपा रहा अब CM और उप मुख्यमंत्री मैदान में उतरे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.