Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को कहा चाइनीज़ वायरस, अधिक टेस्ट की वजह से बढ़ रहे केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को कहा चाइनीज़ वायरस, अधिक टेस्ट की वजह से बढ़ रहे केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
xzxczx-1

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर इशारों-इशारों मे हमला करना लगातार जारी है. सोमवार को एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को चाइनीज़ वायरस कहा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम बहुत अधिक संख्या में टेस्ट कर रहे हैं इसलिए कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे यहां अब मौत का आंकड़ा कम होता जा रहा है. फेक न्यूज़ वालों को इसे भी दिखाना चाहिए. ट्रंप ने दावा किया कि अब नौकरी रिकॉर्ड नंबर में लोगों को मिल रही हैं.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में ज़बरदस्त उछाल आया है. हर रोज यहां करीब पचास हजार नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में अबतक 29 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. अब अमेरिका में मौतों का आंकड़ा हर रोज पांच सौ के करीब पहुंच गया है, जबकि एक वक्त में हर रोज चार हजार मौत हो रही थीं.

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन पर हमला बोलते आए हैं. ट्रंप का आरोप है कि अगर चीन ने सही वक्त पर दुनिया को आगाह किया होता, तो इतनी बुरी हालत नहीं होती है. यही कारण है कि वो इसे चाइनीज वायरस ही कहते हैं.

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को सही तरीके से हैंडल ना करने को लेकर हर किसी के निशाने पर हैं. जबकि जवाब में वो यही कहते हैं कि अमेरिका में सबसे अधिक टेस्ट हो रहे हैं, इसलिए केस भी ज्यादा हैं.

New China Virus Cases up (because of massive testing), deaths are down, “low and steady”. The Fake News Media should report this and also, that new job numbers are setting records!

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 5, 2020

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: LAC पर एक किमी. पीछे हटी चीनी सेना, हटाई 62 नई पोस्ट, लेकिन अब भी सतर्क है भारतीय सेना
Next: चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी जारी, आंकड़ा 2 लाख 31 हजार के पार

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.