Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना मरीजो की संख्या 7,19,665 पहुची अब तक 20,160 लोगों की हो चुकी मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना मरीजो की संख्या 7,19,665 पहुची अब तक 20,160 लोगों की हो चुकी मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
590082-coronatest-300x171

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना मरीजों (Covid-19) का ग्राफ तेजी से बढ़ने के साथ भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक कोरोनो प्रभावित देश बन गया है.

भारत में कोरोना मामलों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है. वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है.

ICMR के मुताबिक भारत में 6 जुलाई 2020 तक कुल 1,02,11,092 लोगों की जांच की गई है. जिसमें सोमवार को 2,41,430 सेम्पल टेस्ट किए गए.

केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले तीन महीनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1 लाख तक पहुंच गई. लेकिन चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन 1 लाख लोगों में से 72000 लोग स्वस्थ हुए हैं.

दिल्ली में संक्रमण से उबरने की दर 72 फीसद हो गई है जो बड़ा आंकड़ा है.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी कोविड-19 के 15,000 बिस्तर हैं जिनमें से 5,100 पर मरीजों का इलाज हो रहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोजाना मामलों और संक्रमण में आई गिरावट स्थिति में सुधार का संकेत है.

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को यहां कोरोना वायरस के 1,359 नए मामले सामने आए जो 19 दिनों बाद कोविड-19 के मामलों में रिकॉर्ड रिकार्ड गिरावट है. इससे पहले, 16 जून को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,859 नए मामले सामने आए थे.

Post navigation

Previous: सियासी गैंगस्टर विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ में रहा
Next: चीन के खिलाफ अमेरिकी सेना पूरी सख्ती के साथ भारत के साथ खड़ी रहेगी: अमेरिका

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.