Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन के खिलाफ अमेरिकी सेना पूरी सख्ती के साथ भारत के साथ खड़ी रहेगी: अमेरिका
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीन के खिलाफ अमेरिकी सेना पूरी सख्ती के साथ भारत के साथ खड़ी रहेगी: अमेरिका

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Donald-Trump-2-300x168

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर हुआ विवाद अब अंत की ओर है और दोनों देशों के बीच नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

इस बीच अमेरिका की ओर से कहा गया है कि अगर भारत और चीन में विवाद बढ़ता है, तो अमेरिकी सेना पूरी सख्ती के साथ भारत के साथ खड़ी रहेगी.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की ओर से संदेश साफ है कि चीन के दुराचार को और नहीं सहा जाएगा. यही कारण है कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपनी नेवी को तैनात कर दिया है.

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडवो ने फॉक्स न्यूज को भारत और चीन के मसले पर इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सेना हर वक्त तैनात है और मुकाबले के लिए तैयार है.

मार्क ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने अपनी सेना का हमेशा साथ दिया है, हम साफ कर देना चाहते हैं कि अगर कोई दिक्कत पैदा करेगा तो सेना बिल्कुल तैयार है.

इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर टॉम कॉटन ने कहा कि चीन ने लगातार भारत को उकसाने की कोशिश की है, उनके सैनिकों को मार दिया है.

ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अमेरिका वहां पर मौजूद हो इसलिए हमने दक्षिणी चीन सागर में उपस्थिति दर्ज कराई है. चीन की ओर से कई देशों पर दबाव बनाया जा रहा है और वो सभी देश अमेरिका के दोस्त हैं और दोस्ती को बढ़ाना चाहते हैं.

बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर अमेरिका ने खुलकर कहा है कि वह भारत के साथ है. बीते दिनों माइक पोम्पियो ने कहा था कि अमेरिका अपनी सेना को एशिया में भेजेगा, क्योंकि वहां पर चीन भारत को परेशान कर रहा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन के खिलाफ बयान भी दे रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना मरीजो की संख्या 7,19,665 पहुची अब तक 20,160 लोगों की हो चुकी मौत
Next: तीनों विश्वकप जीतने वाले इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 39 साल के हो गए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.