Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटो को किया शेयर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटो को किया शेयर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

टीवी सीरियल की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान रोक दी गई थी, लेकिन अब लॉकडाउन खत्म हो गया है और टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी गई है. उल्लेखनीय है कि सुरक्षा नियमों के तहत शूटिंग की अनुमति दी गई है. टीवी की नागिन के नाम से लोकप्रिय मौनी रॉय ने इन दिनों अपने दुबई वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में पीच कलर की बिकिनी में तस्वीरें साझा की हैं, इन तस्वीरों में अभिनेत्री मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर में वह अपने बालों को बांधती हुई नजर आ रही हैं.

साथ ही, आप तस्वीरों में अभिनेत्री को काफी खुश देख सकते हैं. ये तस्वीरें मौनी रॉय की दुबई वेकेशन की हैं. वह लंबे समय से अपने होटल की तस्वीरें साझा कर रही हैं. वहां रहते हुए उन्होंने सीढ़ियों पर बैठकर अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में मौनी ने ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. और अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह इस एरिया को बहुत पसंद करती हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं.

एकता कपूर के धारावाहिक नागिन में काम करने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. उन्हें इस शो से ही नागिन का नाम और पहचान मिली. अभिनेत्री मौनी ने भी एकता कपूर के धारावाहिक को टीवी करियर की सबसे बड़ी कड़ी माना है. उन्होंने 20 साल पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की बेटी कृष्णा तुलसी की भूमिका निभाई थी.

वहीं, मौनी टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमा चुकी हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. अभिनेत्री की अगली फिल्म की बात करों तो वह अयान मुखर्जी की ब्रम्हास्त्र में नजर आने वाली हैं. मौनी रॉय इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के साथ काम करती नजर आएंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूनिवर्सिटी के फाइनल एग्जाम रद्द नहीं होंगे उनकी परीक्षाएं सितंबर -2020 के अंत में होगी: केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक
Next: पीएम मोदी ने जनता से की अपील कहा हम सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति चाहते है : वाराणसी

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.