Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया बड़ा खुलासा :Vikas Dubey
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया बड़ा खुलासा :Vikas Dubey

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
adg-lo-prashant

बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उनसे लुटे गए AK-47 और इंसास राइफल की बरामदगी कानपुर पुलिस ने कर ली है. एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कानपुर पुलिसलाइन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लूटे गए

असलहों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई थी. इसी क्रम में विकास गैंग के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शशिकांत को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस की एके-47 और 17 बुलेट्स को बरामद किया गया है. शशिकांत के घर से भी लूटी गई इंसास राइफल और जिन्दा कारतूस बरामद की गई है.

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस हत्याकांड की रात वारदात में शामिल था. उसने यह बात स्वीकारी है. निशानदेही पर विकास दुबे व शशिकांत के के घर से लूटे गए असलहों को बरामद कर लिया गया है.

अभी 11 अभियुक्त फरार

प्रशांत कुमार पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस मामले में श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, शशिकांत समेत 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में विकास दुबे समेत 6 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं.

उन्होंने कहा कि अभी भी नामजद 21 में से 11 अभियुक्त अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी को गिरफ्तार किया है. यूपी पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी ला रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई आज कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक
Next: देश में लगातार दूसरे दिन 28 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.