Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना से संक्रमित
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना से संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
pic

बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश बीजेपी के 75 नेताओं को इस संक्रमण ने जहां अपनी चपेट में लिया था, तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के परिवार पर भी इस बीमारी का कहर टूटा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उनकी पत्नी मंजू चौधरी और उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं.

संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले हैं. इससे पहले पश्चिमी चंपारण में वहां के डीडीसी और डीएम के पीए भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन डीएम के पीए के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला प्रशासन नहीं कर रहा है. इसके बाद सभी को क्वारंटाइन किया गया है. मंगलवार की शाम बिहार में एक साथ कोरोना के 1432 मरीज मिले. इसके साथ ही एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड भी टूट गया है.

19 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18853 पहुंच गया है. मंगलवार को कोरोना वायरस सबसे ज्यादा 162 मरीज पटना में मिले हैं. इसके बाद पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114, नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61 पॉजिटिव मरीज पाए गए.

वहीं, सीवान में 55, पश्चिमी चंपारण में 58, मुजफ्फरपुर में 54, समस्तीपुर में 22, गया में 50 मरीज पॉजिटिव पाए गए. जबकि खगड़िया में 43, सारण में 37, मुंगेर में 48 और मधुबनी में 35 मरीज संक्रमित मिले हैं.

बता दें कि राजधानी पटना में आज कोरोनावायरस से संक्रमित 162 मरीज मिलने के साथ ही जिले में जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2281 हो गई. हालांकि इनमें से 1167 मरीज अबतक स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि 1096 केस अब भी एक्टिव हैं. वहीं अबतक कुल 18 लोगों की मौत हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में सियासी संग्राम पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान इन नौजवानों को सब्र नहीं है
Next: कौशल भारत मिशन के अवसर पर पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.