Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान में सियासी संग्राम पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान इन नौजवानों को सब्र नहीं है
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान में सियासी संग्राम पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान इन नौजवानों को सब्र नहीं है

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बगावती तेवर की वजह से मची उठापटक के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान आया है.

उन्होंने कहा इन नौजवानों में सब्र नहीं है. इन दोनों युवा नेताओं को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया. सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस दुश्मन से हाथ मिलाया, जिससे वह हार चुके हैं. वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि दोनों नेताओं ने पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम किया, जिसमें मुझे दुख है.

राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चिंतित हैं. वहीं, इसे मध्य प्रदेश में कुछ माह पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम का दोहराव भी माना जा रहा है. बहरहाल, नतीजा कुछ भी हो लेकिन इसे लेकर नेताओं के बयान जरूर सामने आने लगे हैं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस को लेकर बयान दिया.

उन्होंने अपने मित्र और सहयोगी स्व. माधव राव सिंधिया और स्व. राजेश पायलट को याद करते हुए कहा उन दोनों ने पार्टी और देश के लिए इतना योगदान दिया. उनके बेटों ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश और सचिन पायलट को राजस्थान में कांग्रेस ने बहुत सम्मान दिया.

बेहद कम उम्र में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर बैठाया. अब वे ही उस दुश्मन से हाथ मिला रहे हैं, जिससे वे हार चुके हैं. दिग्विजय सिंह ने यह बात खासतौर से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कही.

नौजवानों में सब्र नहीं है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन नौजवानों में सब्र नहीं है. पार्टी ने समय से पहले और इतने कम समय में दोनों को कहीं ज़्यादा सम्मान और महत्व दिया. उल्लेखनीय है कि प्रदेश की जिन 24 सीटों पर आगामी समय में उपचुनाव होना है उनमें से 2 सीटें अशोकनगर जिले में हैं. दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे.

Post navigation

Previous: सचिन पायलट ने दिखाए बगावती तेवर मैं अब भी कांग्रेसी बीजेपी में नहीं जाऊंगा
Next: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना से संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.