Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर :विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर पुलिस ने रखा बड़ा इनाम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कानपुर :विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर पुलिस ने रखा बड़ा इनाम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

यूपी के कानपुर जिले के बिकरू कांड का मास्टरमाइंड और 5 लाख का इनामिया बदमाश विकास दुबे तो एनकाउंटर में मारा जा चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसके भाई दीप प्रकाश दुबे का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है.

दीप प्रकाश दुबे के खिलाफ लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली में जालसाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है. FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है.

अब राजधानी पुलिस ने उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस सूत्रों की मानें तो दीप प्रकाश लखनऊ में ही कहीं छिपा हुआ है. पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुटी है. आरोपित लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है.

कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार को आरोपित के परिजनों से एक बार फिर पूछताछ की और दीप प्रकाश दुबे की लोकेशन के बारे में जानकारी ली गई.

हालांकि, पुलिस को परिजनों से कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हुई. वहीं, उसके घर के बाहर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है, जो हर आने-जाने वालों पर नजर रख रही है.

गौरतलब है कि दो जुलाई की रात को कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था.

जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. घटना के करीब 7 दिन बाद विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था और 10 जुलाई की सुबह यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई. 2 जुलाई को हुए बिकरू कांड के बाद से ही दीप प्रकाश घर से फरार है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच शुरू की शॉर्ट फिल्म की शूटिंग
Next: कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 26 जुलाई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन : कोरोना संक्रमण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.