Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 26 जुलाई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन : कोरोना संक्रमण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 26 जुलाई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन : कोरोना संक्रमण

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
KANPUR

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है. कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात 10 बजे से संपूर्ण लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है.

कानपुर नगर के ये 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज और स्वरूप नगर में वृहद कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन लगाया गया है.

जो आज रात से शुक्रवार रात तक जारी रहेगा. इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार, शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जाएगा.

डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश पर ये निर्णय लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा होगी, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

गौरतलब है कि कानपुर में रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैं. सोमवार को कोरोना के 201 नए मरीज मिले. जिले में संक्रमितों की संख्या 2700 के पार हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर :विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर पुलिस ने रखा बड़ा इनाम
Next: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन का फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.