Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन का फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन का फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
20072020_17

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों के 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और राजनांदगांव जिले के 10 शहरी क्षेत्रों में सात-आठ दिन तक अनेक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी.

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में 23 जुलाई सुबह से 31 जुलाई शाम तक लॉकडाउन रहेगा.

उन्होंने बताया कि इसी तरह सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र को 22 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक के लिए

निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है राजनांदगांव जिले में 23 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कोरबा जिले के कोरबा नगर निगम, कटघोरा और दीपिका नगर पालिका तथा पाली और छुरियाकला नगर पंचायत क्षेत्र में 22 जुलाई से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक क्षेत्र में पाबंदी रहेगी.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय, अर्ध शासकीय और निजी कार्यालय बंद रहेंगे. सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी घर से कार्य करेंगे. यदि उनकी जरूरत होगी तभी उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह सभी सार्वजनिक परिवहन जिसमें बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि शामिल हैं, इस दौरान बंद रहेंगे.

केवल चिकित्सकीय सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन के साथ आवागमन की अनुमति रहेगी. वहीं, रात में आवश्यक वाणिज्यिक परिवहन की अनुमति इस प्रतिबंधित क्षेत्र में होगी.

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी गतिविधियों को बंद रखेंगे. क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारखानों,

निर्माण और श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाइयों को शर्तों के अधीन छूट रहेगी इन इकाइयों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान होने पर इलाज का सभी व्यय इकाइयों को ही करना होगा.

क्षेत्र में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे. हालंकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं और जरूरी वस्तुओं की बिक्री जारी रहेगी.

वहीं, रायपुर जिले में जिला प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में 22 जुलाई से सात दिन का लॉकडाउन करने की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ में अब तक 5,425 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से 1,626 लोगों का अभी इलाज चल रहा है और 3,775 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

राज्य में इनमें से तीन हजार से अधिक मामले पिछले एक महीने के दौरान सामने आए हैं. राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं.

Post navigation

Previous: कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 26 जुलाई तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन : कोरोना संक्रमण
Next: असम में बारिश के कारण से एक और व्यक्ति की मौत हालात हुए गंभीर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.