Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत ने उत्तर कोरिया को TB की दवा के रूप में भेजी मेडिकल मदद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

भारत ने उत्तर कोरिया को TB की दवा के रूप में भेजी मेडिकल मदद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मिले अनुरोध के आधार पर उत्तर कोरिया को 10 लाख अमेरिकी डॉलर कीमत की मेडिकल सहायता भेजी है.

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी. भारत इससे पहले भी कुछ अन्य देशों को कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए मेडिकल सहायता पहुंचा चुका है.

हालांकि, उत्तर कोरिया को भेजी गई मेडिकल सहायता टीबी से निपटने के लिए भेजी है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत, उत्तर कोरिया में मेडिकल उपकरणों/सामग्री की कमी और वहां के हालात के प्रति संवेदनशील है और उसने टीबी की दवा के रूप में 10 लाख डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया.

मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता उत्तर कोरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत होगा.

दवाओं की खेप उत्तर कोरिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी ने WHO के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में देश के अधिकारियों को सौंपी.

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस संबंध में दवाओं की खेप सौंपे जाने की तस्वीरें भी साझा कीं.

इसमें भारतीय राजदूत, उत्तर कोरिया के अधिकारियों को गुलदस्ते के साथ मेडिकल सहायता की खेप भेंट कर रहे हैं WHO की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में टीबी के लगभग 1 लाख 31 हजार मरीज हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से अगस्त में सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिशे की
Next: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara दर्शकों को आई काफी पसंद तोड़े सारे रिकॉर्ड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.