Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व एमएलसी प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने पर हुई FIR दर्ज
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

पूर्व एमएलसी प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने पर हुई FIR दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

तिरहुत शिक्षक सीट से एमएलसी रह चुके प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने की FIR दर्ज की गयी है.

मुजफ्फरपुर के काजी महमदपुर थाने में दर्ज इस प्राथमिकी में दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने

धोखा देकर अपने शादीशुदा बेटे से दोबारा शादी कराने और आवाज उठाने पर जान मारने की साजिश रचने के आरोप लगाया गया है. पूर्व एमएलसी की बहू दिव्या ने यह केस दर्ज कराया है.

थाने को दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि 2011 में उनके बेटे विकास के साथ शादी हुई, लेकिन वह पूर्व से शादीशुदा था इस बात को छिपायी गयी. बाद में उसे एक बेटी हुई.

इसके बाद विकास ने बिजनेस में विस्तार के लिए दिव्या पर मायके से 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. पैसे की व्यवस्था नहीं होने पर पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करता रहा.

अपने आवेदन में दिव्या ने बताया है कि विकास का पहली पत्नी के साथ भी विवाद चल रहा है, लेकिन शादी के वक्त इन तमाम तथ्यों को छिपाया गया था.

दिव्या ने अपनी सास और अपने पति पर भी ससुर के राजनीतिक रसूख के बल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बता दें कि इससे पहले दिव्या ने जिले के महिला थाने में 11 नवम्बर को अपने ससुर पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आवेदन दिया था.

लेकिन, दिव्या का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव में केस दर्ज नहीं हुआ. दिव्या फिलहाल पति से अलग मायके में रह रही है.इधर एमएलसी के बेटे विकास ने बताया कि उसने भी केस के लिए आवेदन दिया था पर कार्रवाई नहीं हुई.

विकास ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं पर पूर्व एमएलसी ने बात नहीं की. इस मामले में सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने कांड दर्ज होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करेगी.

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara दर्शकों को आई काफी पसंद तोड़े सारे रिकॉर्ड
Next: गोंडा किडनैपिंग केस में पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.