Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara दर्शकों को आई काफी पसंद तोड़े सारे रिकॉर्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara दर्शकों को आई काफी पसंद तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

दुनिया को अलविदा कह चुके एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर उनके फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और ए आर रहमान का म्यूजिक लोगों के दिलों को छू गया.

फिल्म पूरी तरह इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी, जिसको पूरी तरह देसी टच से सजाया गया है. सुशांत स‍िंह राजपूत के साथ-साथ संजना सांघी ने अपने रोल को बखूबी निभाया. ऐसे में लोग दिल बेचारा को आईएमडीबी (IMDb) पर बेहतरीन रेटिंग दे रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को आईएमडीबी पर 10 में से 10 रेटिंग गई है. लोगों ने फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा है.

लगातार सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया और फिल्म को लेकर प्रशंसकों द्वारा किए जा रहे ट्वीट्स ये बताते हैं कि उन्हें सुशांत की ये फिल्म कितनी पसंद आई.

फिल्म ने IMDb पर 10 में से 10 रेटिंग दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म देखने के बाद लगातार रेटिंग देने के चलते IMDb सर्वर क्रैश हो गया था

क्योंकि बहुत से प्रशंसक एक ही समय में अपना फैसला देने की कोशिश कर रहे थे. भारत में पहली बार में पहली बार IMDb का रेटिंग सर्वर क्रैश हुआ.

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चे हो रहे हैं. फैंस सुशांत की आखिरी फिल्म देखकर भावुक तो हैं ही साथ में फिल्म में उनके डॉयलाग सुनकर अपने आंसूओं को भी नहीं रोक सके.

सुशांत के अलावा, फिल्म में संजना सांघी, स्वास्तिक मुखर्जी, शाश्वत और साहिल वेद ने अपने काम से पूरी तरह प्रभावित किया है. वहीं, स्पेशल रोल में सैफ अली खान पूरी तरह जंचे हैं.

फिल्म में सुशांत के किरदार का नाम मैनी है. मैनी का किरदार बहुत हद तक असल जिंदगी के सुशांत से मिलता जुलता लगता है. खुश मिसाज और अपनी ही दुनिया में रहने वाला. मैनी रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन है.

वहीं, संजना संघी के किरदार का नाम किजी बासु है, जो कैंसर की पेशंट है. उसे अपनी लाइफ की बोरियत से काफी शिकायतें हैं और वो बिल्कुल भी खुश नहीं रहती. लेकिन मैनी की उसकी लाइफ में एंट्री होने के बाद उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत ने उत्तर कोरिया को TB की दवा के रूप में भेजी मेडिकल मदद
Next: पूर्व एमएलसी प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने पर हुई FIR दर्ज

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.