Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वास्थ्य मंत्रालय : सैनिटाइज़र का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्रालय : सैनिटाइज़र का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_03_2020-hand-sanitizer_20081104

पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रहा है. इस बीच सैनिटाइटर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है

कि वे हैंड सैनिटाइजर का अधिक उपयोग न करें, इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है. ऐसा देखा गया है कि सैनिटाइजर का उपयोग पिछले छह महीनों से हमारी जिंदगी में बढ़ गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ आरके वर्मा ने कहा कि ये मुश्किल समय हैं, किसी ने भी नहीं सोचा था कि वायरस का ऐसा प्रकोप होगा.

उन्होंने कहा कि अपने आप को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, बार-बार गर्म पानी पिएं और हाथों धोते रहें और सैनिटाइज़र का दुरुपयोग न करें.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले चेतावनी दी थी कि सैनिटाइज़र का अधिक इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, जब साबुन और पानी उपलब्ध हो तो सैनिटाइज़र के बजाय साबुन और पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 49 हजार ठीक भी हुए हैं.

चार लाख 56 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 हजार 916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौतें हुईं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश से कोरोना को समाप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का करे पाठ : प्रज्ञा ठाकुर
Next: देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही 13 लाख 85 हजार 522 मामले

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.