Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही 13 लाख 85 हजार 522 मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही 13 लाख 85 हजार 522 मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Prabhatkhabar_2020-05_0e384428-6d28-4d50-ae41-d4b8fc51af77_02051_pti02_05_2020_000100b

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. आज देश में कोरोना के मामले बढ़कर 13 लाख 85 हजार 522 हो गए हैं. इस समय 4 लाख 67 हजार 882 ऐक्टिव केस हैं औऱ 8 लाख 85 हजार 576 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

खतरनाक वायरस ने अब तक 32 हजार 63 लोगों की जान ली है. पिछले 24 घंटे में 48 हजार 661 नए मामले सामने आए और 705 लोगों की मौतें हुईं.

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना की रिकवरी दर 63.53 फीसदी है. वहीं, अबतक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश से सामने आए हैं.

सरकार कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए एक टीका के साथ आने के लिए जोरशोर से कोशिश कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके. इसी बीच अधिकारियों ने छह शहरों में स्वदेशी टीकों के मानव परीक्षण की शुरुआत कर दी है.

इस बीच सैनिटाइटर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि हैंड सैनिटाइजर का अधिक उपयोग न करें, इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ आरके वर्मा ने कहा कि ये मुश्किल समय हैं, किसी ने भी नहीं सोचा था कि वायरस का ऐसा प्रकोप होगा.

उन्होंने कहा कि अपने आप को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, बार-बार गर्म पानी पिएं और हाथों धोते रहें और सैनिटाइज़र का दुरुपयोग न करें.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले चेतावनी दी थी कि सैनिटाइज़र का अधिक इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, जब साबुन और पानी उपलब्ध हो तो सैनिटाइज़र के बजाय साबुन और पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्रालय : सैनिटाइज़र का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक
Next: कोरोना वायरस ने किया हमारे पुलिस बल को भी संक्रमित CRPF में सबसे ज्यादा केस

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.