Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने दिल बेचारा को देखने के बाद दिया ये रिएक्शन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने दिल बेचारा को देखने के बाद दिया ये रिएक्शन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म देखकर ऑडियंस काफी इमोशनल हो रही है और फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखने के बाद रिएक्शन दे रहे हैं.

फिल्म ‘काइ पो चे’ में सुशांत सिंह राजपूत के को-स्टार रहे राजकुमार राव ने उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि सुशांत ने एक बार हमारा दिल तोड़ दिया.

राजकुमार राव ने फिल्म की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को एक वीडियो के रूप में शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी. राजकुमार राव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा

दिल बेचारा ने एक बार फिर में दिल तोड़ दिया. यह बहुत ही सुंदर और दिल को छू लेने वाली फिल्म है. सुशांत सिंह ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. उनका चार्म और एनर्जी का कोई मुकाबल नहीं है

और वह खूबसूरत मुस्कान, हमारा सुपरस्टार मुकेश छाबड़ा का खूबसूरत डेब्यू और संजना सांघी तुमने फिल्म में कमाल का काम किया. एआर रहमान सर शानदार.

डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने राजकुमार राव के पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए. वहीं, फिल्म सोनचिरैया में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले

रणवीर शौरी ने भी दिल बेचारा देखने बाद एक ट्वीट कर सुशांत और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की.

उन्होंने लिखा दिल बेचारा देखकर अभी हटा हूं. मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि आंसू पोंछने के लिए मैंने थोड़ा ब्रेक लिया. एक अतुल्य प्रतिभा को हमने खो दिया. मुकेश छाबड़ा आपको आपकी टीम को को जादू की झप्पी.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. फिल्म देखने के बाद रितेश देशमुख और तापसी पन्नू ने फिल्म के प्रीमियर वाले दिन ही श्रद्धांजलि दी.

वहीं, एक्टर नवाजुद्दी सिद्दीकी ने फिल्म क्रिटिक्स से ‘दिल बेचारा’ को रेटिंग में छूट देने के लिए कहा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में आई कोरोना के मामलों में कमी : सीएम केजरीवाल
Next: क्या सरकार स्कूल और मेट्रो ट्रेन को फिर से शुरू करने की देगी इजाजत?

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.