Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में आई कोरोना के मामलों में कमी : सीएम केजरीवाल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में आई कोरोना के मामलों में कमी : सीएम केजरीवाल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में दिल्ली की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और देश में वह आठवें नंबर पर है.

कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या के आधार पर राज्यों की सूची ट्विटर पर साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कुछ दिन पहले हालात खराब थे और हम दूसरे नंबर पर थे.

केजरीवाल ने कहा कि हालात में सुधार होने के बावजूद संतुष्ट हो जाने के लिए कोई जगह नहीं है और लोगों को पूरी-पूरी एहतियात बरतना चाहिए. दिल्ली में फिलहाल 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया उपचाराधीन रोगियों की संख्या के आधार पर दिल्ली आठवें नंबर पर है. कुछ दिन पहले तक हालात खराब थे. हम दूसरे नंबर पर थे. लेकिन संतुष्ट हो जाने की गुंजाइश नहीं है. एहतियात बरतें और सुरक्षित रहें.

दिल्ली में अभी तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख 29 हजार 531 मामले आ चुके हैं. इनमें से 1 लाख 13 हजार 68 मरीज ठीक हो चुके हैं,

जबकि 12,657 मरीजों का अभी भी इलाज जारी है दिल्ली में मरीजों की रिकवरी रेट रेट 87 फीसदी से ज्यादा हो चुका है.

दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को पेश किए आंकड़ों के मुताबिक शहर में एक दिन में 1,142 नए मामले सामने आए, जबकि 29 और लोगों की जान इसके कारण चली गई. राजधानी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,806 तक पहुंच गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस ने किया हमारे पुलिस बल को भी संक्रमित CRPF में सबसे ज्यादा केस
Next: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने दिल बेचारा को देखने के बाद दिया ये रिएक्शन

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.