Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गोरखपुर :अपहरण के बाद बच्चे की हत्या योगी बोले होगी कड़ी कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोरखपुर :अपहरण के बाद बच्चे की हत्या योगी बोले होगी कड़ी कार्रवाई

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

यूपी के कानपुर और गोंडा के बाद गोरखपुर में भी अपहरण की घटना सामने आई है. अपहरण के बाद 14 साल के मासूम की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है. रविवार शाम 5 बजे ही आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी थी. अपहरण के बाद एक करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी.

पिपराइच इलाके के जंगल छात्रधारी के मिश्रौलिया का रहने वाला बलराम छठी कक्षा का छात्र रहा है. अपहृत बच्चे के पिता की परचून की छोटी दुकान है. 14 साल का बलराम गुप्ता रविवार सुबह 10 बजे घर से दुकान के लिए निकला था.

दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वह दुकान से घर जाने के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा.इसके बाद बदाम गुप्ता के पिता महाजन गुप्ता के मोबाइल पर लगभग एक बजे दोपहर में बच्चे का अपहरण कर लिए जाने

एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई. बलराम के पिता को यह भी धमकी दी गई कि अगर एक करोड़ रूपया नहीं दिया, तो उसके बच्चे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा.

हत्या के बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट किया गया है, मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु

की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध एनएसए लगाए जाने पर विचार करने और प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं

सीएम योगी ने कहा है गोरखपुर में अपहृत बच्चे की मृत्यु के प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी.

बता दें कि सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पांच लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

Post navigation

Previous: राजस्‍थान :सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत कैबिनेट की बैठक आज
Next: बीजेपी सांसद जसकौर मीणा का बयान राम मंदिर को लेकर कही ये बड़ी बात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.