Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी सांसद जसकौर मीणा का बयान राम मंदिर को लेकर कही ये बड़ी बात
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बीजेपी सांसद जसकौर मीणा का बयान राम मंदिर को लेकर कही ये बड़ी बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dausa2_1590573041

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप है. इस बीच कोरोना को लेकर नेताओं की ओर से अजीबोगरीब दावे किए जा रहे हैं. अब राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने कहा है

कि अयोध्या में राम मंदिर बनते ही कोरोना खत्म हो जाएगा इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी कहा था कि राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होते ही कोरोना का विनाश होने लगेगा.

बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने कहा हम तो आध्यात्मिक शक्ति के पुजारी हैं. आध्यात्मिक शक्ति के हिसाब से चलते हैं. मंदिर बनते ही कोरोना देश से भाग जाएगा.

उन्होंने आगे कहा सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है ऐसे में पांच अगस्त को हम सब खुशियां मनाएंगे, घरों में दीपक जलाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे.

पांच दिन पहले रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी का अंत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत के साथ होगा.

उन्होंने कहा कि उस समय राक्षस वध के लिए भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए 5 तारीख को जैसे ही राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, कोरोना जैसी महामारी का विनाश भी शुरू हो जाएगा.

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है. राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. आज पीएम मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का पूरा विवरण भी जारी कर दिया गया है.

पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद पहली बार पीएम मोदी रामजन्म भूमि रवाना होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में साधु-संतों समेत कुल 200 मेहमान शामिल होंगे.

Post navigation

Previous: गोरखपुर :अपहरण के बाद बच्चे की हत्या योगी बोले होगी कड़ी कार्रवाई
Next: निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस के घर आया नन्हा मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.