Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राम मंदिर मामला सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि संस्कृति से भी जुड़ा
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राम मंदिर मामला सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि संस्कृति से भी जुड़ा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Dattatreya-Hosabale

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को केवल धार्मिक मामला न बताते हुए भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ मसला बताया.

बता दें कि पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है और कोरोना महामारी के चलते कई राजनीतिक दल सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा चुके हैं.

संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल धार्मिक मामला नहीं है, यह भारत की समृद्ध संस्कृति से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने कहा कि जो मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं, वो इसके लिए अक्सर धर्मनिरपेक्षता के बहाने का सहारा लेते हैं लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं.

होसबोले ने कहा कि सरकार का राम मंदिर के साथ जो संबंध है वह केवल कानूनी या प्रशासनिक संबंध नहीं है. जनता की प्रतिनिधि होने के नाते सरकार की कुछ सांस्कृतिक जिम्मेदारियां हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राम मंदिर का निर्माण सरकार की उन्हीं सांस्कृतिक जिम्मेदारियों में से एक है.

बता दें कि पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं. तमाम साधु-संतों के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद के मौके पर दी शुभकामनाएं
Next: कोरोना से 764 की मौत मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब : भारत

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.