Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना से 764 की मौत मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब : भारत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना से 764 की मौत मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब : भारत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता है. शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस आए. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 57, 118 मामले आए.

बताया गया कि बीते 24 घंटे में 764 लोगों की मौत हो गई. वहीं 1 दिन में 36569 लोग ठीक हो गए. देश में अब तक संक्रमण के कुल मामले 16,95,988 हो गए हैं. आंकड़ों के अनुसार भारत की रिकवरी दर 64.4% से बढ़कर 64.5% हो गई.

आंध्र और महाराष्ट्र से 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए. बताया गया कि तमिलनाडु में अब बांग्लादेश (दुनिया में नंबर 16) से अधिक कोरोना मामले हैं.

वहीं शुक्रवार को 5.25 लाख टेस्ट हुए. हालांकि ये टेस्ट गुरुवार की तुलना में 1.16 लाख कम थे. भारत में अब तक कुल 1.94 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है.

उधर असम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,862 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 40,269 पहुंच गई. राज्य में नौ दिन का एक बच्चा भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया.

इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण की वजह चार और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 98 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी.

सरमा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 9,811 मरीजों का उपचार चल रहा है. संक्रमण से 1,277 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 30,357 हो गई.

उन्होंने ट्वीट किया पिछले 24 घंटों में 38,324 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,862 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. संक्रमित होने की दर 4.85 प्रतिशत है असम में अब तक कोविड-19 के कुल 40,269 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14,974 मामले राजधानी गुवाहाटी में पाए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन सर्वाधिक 2,496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70,188 हो गयी है. इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,581 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,496 नए मामले आने के बाद अभी तक कुल 70,188 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में फिलहाल 20,233 लोगों का उपचार चल रहा है.

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 68.92 फीसदी है. विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा शुक्रवार को

उत्तर 24 परगना में 13, दक्षिण 24 परगना में तीन, हावड़ा, हुगली एवं मुर्शिदाबाद में दो-दो तथा नादिया, मालदा और अलीपुरद्वार जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया.

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये हैं. उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39, 968 हो गई है.

आज आए 4453 नये मामले, प्रदेश में एक दिन में आयी सर्वाधिक संख्या है. इससे पहले बृहस्पतिवार को 3765 नये मामले सामने आये थे, उसी दिन संक्रमण के कारण 57 लोग की मौत हुई थी जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा है.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 48, 663 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं . संक्रमण के कारण अब तक 1630 लोगों की जान गयी है.

आइसोलेशन वार्ड 34, 973 लोग हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है जबकि संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में 2584 लोग हैं,

जिनके नमूने एकत्र कर जांच करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में जांच का नया रिकॉर्ड बना. एक दिन में कुल 1,15,618 नमूनों की जांचे की गई, यह राष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 43 मौतों में से छह कानपुर में हुई हैं. वहीं लखनऊ, वाराणसी और बरेली में पांच-पांच लोगों की मौत संकमण से हुई है.

राज्य में अब तक सबसे अधिक 199 मौतें कानपुर में हुई हैं. मेरठ में 107 और आगरा में 100 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है. नये मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक 562 नये प्रकरण सामने आये.

कानपुर में 321, बरेली में 295 और प्रयागराज में 231 मामले सामने आये. राज्य में अभी तक कुल 23, 25, 428 नमूनों की जांच हुई है.

बृहस्पतिवार को पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 3358 पूल लगाये गये, जिनमें से 531 में संक्रमण की पुष्टि हुई. दस-दस नमूनों के 302 पूल लगाये गये, जिनमें से 30 संक्रमित मिले.

Post navigation

Previous: संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राम मंदिर मामला सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि संस्कृति से भी जुड़ा
Next: दिल्ली में LPG Gas cylinder की कीमत हुई 594 रुपए : LPG के नए दाम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.