Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर : कानून मंत्री बृजेश पाठक का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर : कानून मंत्री बृजेश पाठक का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब कानून मंत्री बृजेश पाठक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल, पाठक घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं.

बता दें कि उनकी पत्नी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हैं.योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल, पाठक घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं. बता दें कि उनकी पत्नी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव है.

ब्रजेश पाठक ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कोरोना के प्रारंभिक लक्षण लगने पर डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतःविगत दिनों मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध है कि कृपया सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर जांच कराने का कष्ट करें.

गौरतलब है कि पिछले दिनों में यूपी के भाजपा नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से क्वारंटीन हैं. उन्होंने भी ट्वीट के जरिए ही कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी थी.

वहीं, यूपी की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. कमला रानी को 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक थीं.इसके अलावा आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी कोरोना की चपेट में हैं. उनके यहां परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार और घर पर काम करने वाले कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में हैं.

Post navigation

Previous: अयोध्या में पारिजात का पौधा लगाएंगे देश के प्रधान मंत्री पीएम मोदी
Next: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया नया टुईस्ट एंबुलेंस चालक ने किया सनसनीखेज खुलासा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.