Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार पुलिस को मिले कुछ अहम सबूत पटना लौटने की तैयारी में : सुशांत सिंह राजपूत केस
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बिहार पुलिस को मिले कुछ अहम सबूत पटना लौटने की तैयारी में : सुशांत सिंह राजपूत केस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई गई पटना पुलिस की टीम एक से दो दिनों से वापस लौट सकती है. सीबीआई जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पटना पुलिस बुधवार को मुंबई में किसी से पूछताछ करने नहीं निकली.

अब पटना पुलिस अब तक जुटाए गए सबूतों की फाइल तैयार कर रही है. अब तक जांच से जुड़े सभी कागजात इकट्ठा किये जा रहे हैं, ताकि मामले में अगर जांच एजेंसी को जरूरत पड़ने पर सौंपा जा सके.

सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने बताया कि मुंबई गई पटना पुलिस की टीम जल्द ही वापस लौट सकती है और इस मामले में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब तक 12 लोगों से पूछताछ की गई है, जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं.

27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस अब तक सुशांत की बहन, अंकित लोखंडे, फ़िल्म डायरेक्टर छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठनी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है. पुलिस ने सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं.

पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पटना पुलिस मलाड में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत मामले में सम्बंधित थाने से जांच से जुड़ी फाइल मांगी तो बताया गया सब कम्प्यूटर से डिलीट हो गया है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो जब तक पटना पुलिस सुशांत मामले की जांच कर रही थी, तब तक मुंबई पुलिस उतना बेचैन नहीं दिखी कि जितना दिशा मामले में.

दिशा मामले की जांच शुरू करते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई. बुधवार को मुम्बई पुलिस ने दिशा मामले में आम लोगों से सबूत देने की अपील जारी की है. पुलिस की मानें तो दिशा मामले के सबूत गायब होने या सबूत नष्ट करने के बाद अब मुंबई पुलिस अपने ही बुने जाल में फंसते जा रही है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लोन EMI को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज करेंगे बैठक
Next: कांधला इलाके के नाला पटरी पर हुई मुठभेड़ दो बदमाश हुए गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.