Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांधला इलाके के नाला पटरी पर हुई मुठभेड़ दो बदमाश हुए गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कांधला इलाके के नाला पटरी पर हुई मुठभेड़ दो बदमाश हुए गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

पश्चिमी यूपी के शामली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए हैं.

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की और अवैध हथियार बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ हुई कांधला थाना क्षेत्र के नाला पटरी पर हुई है. दरअसल, बुधवार दोपहर नाला पटरी पर एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए थे. पीड़ित द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी थी.

लूट की सूचना मिलते ही शामली पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया. नाला पटरी पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. जब पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया.

वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. गोली लगते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस व खोखा सहित एक चोरी की बाइक बरामद की है. एसपी शामली विनीत जयसवाल के मुताबिक, पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं

जिनके ऊपर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में लूट-हत्या का प्रयास और गैंगस्टर सहित संगीन मुकदमे दर्ज हैं. एसपी ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.

Post navigation

Previous: बिहार पुलिस को मिले कुछ अहम सबूत पटना लौटने की तैयारी में : सुशांत सिंह राजपूत केस
Next: बारिश ने मचाया मुंबई मे कहर सीएम उद्धव ठाकरे ने की लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील

Related Stories

images (40)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 days ago 0
garakhapara-nayaja_2071ac88d24788b47c02c35701255411
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 days ago 0
MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.