Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बारिश ने मचाया मुंबई मे कहर सीएम उद्धव ठाकरे ने की लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बारिश ने मचाया मुंबई मे कहर सीएम उद्धव ठाकरे ने की लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

मुंबई में लगातार भारी बारिश और आंधी-तूफान से स्थिति चिंताजनक हो गई है. कई जगहों पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम है. ज्यादातर इलाको में जलभराव हो गया है.

मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है.रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण भायखला स्टेशन के बीच 2 लोकल ट्रेनें फंस गई हैं.

सीएसटी से कर्जत जाने वाले 150 यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों ने बचाया, लेकिन अभी भी दोनों ट्रेनों में सौकड़ो लोग फंसे हुए हैं.दक्षिण मुंबई में आज बारिश ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया.

46 साल बाद अगस्त के महीने में ऐसी बारिश हुई है.भारी बारिश के कारण जहां एक तरफ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

वहीं कुछ लोग बारिश का लुत्फ उठाते भी दिखे.लगातार भारी बारिश के कारण सड़को पर जलभराव हो गया, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

भारी जलभराव के कारण कई जगहों पर गाड़ियां फंस गई.मौसम विभाग ने मुंबई में कल भी भारी बारिश की आशंका जताई है. उधर सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांधला इलाके के नाला पटरी पर हुई मुठभेड़ दो बदमाश हुए गिरफ्तार
Next: सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने किया पूर्वी कमान का दौरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.