Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahul-modi-1596772079

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं. इस बार राहुल ने बेरोजगारी दूर करने के लिए

मनरेगा जैसी योजना और गरीबों के लिए न्याय योजना लागू करने की बात कही है. इसके अलावा कांग्रेस नेता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर सूट-बूट-लूट की सरकार होने का आरोप लगाया है.

राहुल गांधी ने एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा की शहर में बेरोज़गारी की मार से पीड़ितों के लिए MGNREGA जैसी योजना और देशभर के ग़रीब वर्ग के लिए NYAY लागू करना आवश्यक हैं.

ये अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होगा. क्या सूट-बूट-लूट की सरकार ग़रीबों का दर्द समझ पाएगी?

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगभग हर मोर्चे पर उपजे संकट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं.

मजदूरों के पलायन से लेकर बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दे को लेकर वो सरकार को घेरते रहे हैं. इसके अलावा वो मनरेगा और न्याय योजना लागू करने की भी लगातार वकालत कर रहे हैं.

इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार पर कोरोना वॉरियर्स के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना वॉरीयर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कोरोना वॉरीयर्स के लिए ताली-थाली बजाकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास जताया. लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वॉरियर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया. सरकार को कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं देनी ही होंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश : मशहूर शायर राहत इंदौरी आये कोरोना की चपेट में
Next: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ कोरोना विस्फोट मरीजों की संख्या 2100 के पार

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.