Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ कोरोना विस्फोट मरीजों की संख्या 2100 के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ कोरोना विस्फोट मरीजों की संख्या 2100 के पार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
2020_4image_13_55_130542466uk-ll

ताजनगरी आगरा में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ने लगा है. यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 2100 को पार कर गई है.

सोमवार को आगरा के भवन एवं मानचित्र विभाग के अधिशासी अभियंता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले प्राधिकरण के एक कर्मचारी की पत्नी भी संक्रमित आ चुकी हैं. उस वक्त 14 दिनों के लिए वित्त विभाग को क्वारंटाइन कर दिया था.

दिनभर में 38 नए केस रिपोर्ट होने के बाद रविवार रात को कुल प्रभावित लोगों की संख्‍या 2103 पर पहुंच गई है. इससे पहले शनिवार को 34 नए केस दर्ज हुए थे.

वहीं अब स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 1694 हो चुकी है. कोरोना से आगरा में मृतक संख्‍या 101 पर है. कोरोना के नए मामलों को देखते एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्‍या में बड़ा इजाफा हुआ है.

ये 121 से बढ़कर 134 हो चुके हैं. वर्तमान में 308 एक्टिव केस शहर में हैं. आगरा में अब तक 66275 लोगों की जांच हो चुकी है. शनिवार तक 64,469 लोगों की जांच हुई थी. स्‍वस्‍थ होने की दर 80.55 फीसद पर आ गई है.

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. प्रदेश में पिछले रविवार को 4687 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में अब तक इस वायरस से 2069 लोगों की मौत हो चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर साधा निशाना
Next: मौसम विभाग : अगले 2 दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.