Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका : स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका : स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
300226-sudiksha-bhati

अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज की स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि सुदीक्षा भाटी की मौत मनचलों की वजह से हुई है.

उन्होंने कहा है कि वह अपने चाचा के साथ बाइक से जा रही थी, लेकिन मनचलों की वजह से सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. वह एक होनहार छात्रा थी. मायावती ने सुदीक्षा भाटी की मौत पर दुख जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक और निन्दनीय बताया है.

उन्‍होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को इस मामले में तुरंत दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. दूसरी तरफ, होनहार छात्रा के परिजनों ने बताया कि सुदीक्षा 20 अगस्त को सुदीक्षा भाटी को अमेरिका वापस लौटना था. ऐसे में यह घटना बहुत ही निंदनीय है.

दरअसल, सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉब्सन कालेज में एचसीएल के खर्च पर पढ़ाई कर रही थी. वह गौतमबुद्धनगर के दादरी की रहने वाली थीं.

सोमवार को बुलंदशहर में एक सड़क हादसे के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद में टॉप करने वाली छात्रा सुदीक्षा अपने चाचा के साथ मामा के घर जा रही थी.

तभी बुलंदशहर-औरांगबाद रोड पर मनचलों ने छेड़छाड़ की नीयत से उनकी स्‍कूटी के आगे अचानक से बुलेट लगा दिया. इससे उनकी बाइक का एक्‍सीडेंट हो गया और सुदीक्षा की मौत हो गई.

सुदीक्षा ने अगस्त 2018 में बॉब्‍सन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप में दाखिला लिया था. फिलहाल सुदीक्षा अमेरिका के इसी कॉलेज से Entrepreneurship में ग्रेजुएशन कर रही थीं.

बॉब्‍सन कॉलेज से स्कॉलरशिप मिलने पर सुदीक्षा ने कहा था कि उनका सपना सच हो गया. सुदीक्षा की असमय मौत ने उनके पूरे परिवार को झगझोर के रख दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बस्ती जेल के 191 कैदी मिले कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप
Next: खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने आज अपना 35 वा जन्मदिन मनाया

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.