Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की बिगड़ी तबीयत :COVID-19
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की बिगड़ी तबीयत :COVID-19

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
chetan_chauhan_1597488141_618x347

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद शनिवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

पिछले एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मंत्री चेतन चौहान की किडनी में इन्फेक्शन बढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई से मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

गौरतलब है कि चेतन चौहान पिछले महीने की 11 तारीख को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. तभी से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई.

जिसके बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया. हालांकि अभी तक मेदांता की तरफ से उनके हेअल्ट को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है

उधर अमरोहा जिले में जैसे ही चेतन चौहान की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो समर्थकों में दुआ का दौर शुरू हो गया. उनके मुस्लिम समर्थकों ने जल्द ठीक होने की दुआ मांगी.

बता दें पूर्व इंडियन क्रिकेटर चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं. क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

फिलहाल वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री हैं. चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे.

गौरतलब है कि योगी सरकार के कई मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित है. पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया था. कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी संक्रमित पाए गए हैं.

Post navigation

Previous: महेंद्र सिंह धोनी के लिया रिटायरमेंट तो इस पर भावुक हुईं साक्षी
Next: यूपी में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.