Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dceeddeed-1588838679

फेसबुक हेट स्पीच के मुद्दे पर विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है.

प्रियंका ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेताओं की फेसबुक के अधिकारियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा भारत के ज़्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है. भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिये हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है.

फेसबुक जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है उसका भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया.

प्रियंका ने ये भी कहा कि इतना ही नहीं फेसबुक कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए भाजपा ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे.

अपनी बहन प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था. उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी और आरएसएस पर भारत में फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया था.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा भाजपा-आरएसएस भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती हैं. इस माध्यम से ये झूठी खबरें व नफ़रत फैलाकर वोटरों को फुसलाते हैं. आखिरकार, अमेरिकी मीडिया ने फेसबुक का सच सामने लाया है.

दरअसल, ये पूरी विवाद वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट से शुरू हुआ था. बतादें कि फेसबुक कर्मचारी ने बीजेपी नेता टी राजा की हेट स्पीच का विरोध किया था.

Image

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इसे नियमों के खिलाफ माना था. हालांकि, कंपनी ने कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी.

बीजेपी नेता टी.राजा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए. यहां तक कि राजा ने मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी थी.

Post navigation

Previous: लखीमपुर खीरी में हुई दर्द नाक घटना 13 साल की किशोरी से गैंगरेप
Next: कोरोना वैक्सीन बनाकर रूस ने दिखाया कि वह आत्मनिर्भर है : संजय राउत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.