Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वैक्सीन बनाकर रूस ने दिखाया कि वह आत्मनिर्भर है : संजय राउत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन बनाकर रूस ने दिखाया कि वह आत्मनिर्भर है : संजय राउत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Sanjay_Raut

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन का उत्पादन करके रूस ने दिखाया है कि वह आत्मनिर्भर है.

शिवसेना के मुखपत्र सामना के अपने साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में राउत ने कहा कि भारत में केवल आत्मनिर्भर होने की बात की जाती है.

संजय राउत ने कहा कि रूस ने जो उदाहरण पेश किया है, उसे भारतीय नेता मॉडल नहीं मानेंगे क्योंकि वे अमेरिका के प्रेम में पड़े हैं.

उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में यह साबित करने की मुहिम चली कि रूस का टीका अवैध है, ऐसे वक्त में पुतिन ने परीक्षण के तौर पर अपनी बेटी को यह टीका लगवाया और इस प्रकार से अपने देश में आत्मविश्वास पैदा किया.

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को घोषणा की कि उनके देश ने कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए दुनिया का पहला टीका तैयार कर लिया है

जो काफी प्रभावी है और संक्रमण के खिलाफ स्थायी प्रतिरोधक क्षमता बनाता है उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी एक बेटी को यह टीका लगाया भी जा चुका है.

बता दें कि कोरोना वायरस की सबसे पहली वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस को अब इस वैक्सीन की पहली खेप हासिल हो चुकी है.

हालांकि, इस वैक्सीन के असर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसके बावजूद रूस ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है और अब उसे पहली खेप मिल चुकी है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि हाल ही में देश में इसका उत्पादन शुरू हुआ और अब पहला बैच सरकार को मिल चुका है.

Post navigation

Previous: कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना
Next: भारत में मौत का आंकड़ा हुआ 50 हजार के पार 24 घंटे में आए 58 हजार नए मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.