Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वाराणसी के गंगा घाट में दिखा बाढ़ का असर : मौसम विभाग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

वाराणसी के गंगा घाट में दिखा बाढ़ का असर : मौसम विभाग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
banaras_1565262453_618x347

मानसून की बारिश ने कई राज्यों में बाढ़ का रूप ले लिया है. बीते 11 से 14 अगस्त तक भारत में जिस तरह से मामसून सक्रिय हुआ है, उसके बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा, जहां पर बारिश न हुई हो.

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले काफी समय से इस तरह की बारिश देखने को नहीं मिली. पिछले कई सालों की तुलना में यह 103 प्रतिशत अधिक है.

गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी 11 राज्यों में बाढ़ से अब तक 868 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे कुछ राज्यों में और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

लगातार हो रही बारिश के कारण जुलाई में बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है, जबकि अगस्त में भी बारिश जारी रहने के कारण मुंबई, कोंकण और कर्नाटक में बा​ढ़ की स्थिति बन गई है. राजस्थान के भी कई हिस्सो में बाढ़ आई है.

बता दें कि केरल के इडुक्की में इस साल जोरदार बारिश की वजह से यहां का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण यहां पर हुए भुस्खलन में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई है.

गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि में 11 राज्यों के 908 लोगों की मौत हुई थी ​जबकि इस साल बाढ़ के चलते 868 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी के मुताबिक, इस साल कई इलाकों में जरूरत से ज्यादा बारिश हुई है.

उन्होंने जयपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां केवल छह घंटों में 25 सेमी बारिश दर्ज की गई. जेनामनी ने बताया कि पिछले सप्ताह जिस तरह से बारिश हुई है उसने उत्तर-पश्चिम भारत में कम हुई बारिश की कमी को पूरा कर दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में मौत का आंकड़ा हुआ 50 हजार के पार 24 घंटे में आए 58 हजार नए मामले
Next: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.