Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 17 अगस्‍त को प्रदेश के 4 जिलों के लिये ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने सोमवार के लिये पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू और हनुमानगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी और कुछ एक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

पश्चिमी राजस्थान के साथ ही पूर्वी राजस्थान में भी कई जगह बारिश की संभावनाएं हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इनमें बांरा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

प्रदेश में बारिश का दौर अभी तीन चार दिन जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के लेकर अभी सभी परिस्थितियां अनुकुल बनी हुई हैं.

इसके कारण हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगी. इससे पहले रविवार को राजधानी जयपुर में दोपहर में करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई. एकबारगी तो बारिश का रौद्र रूप देखकर जयपुरवासी चिंतित हो उठे, लेकिन बारिश धीमी पड़ते ही उन्होंने राहत की सांस ली.

उसके बाद रात तक रुक-रुक कर छितरायी हुई बारिश का दौर चलता रहा. इससे दिनभर मौसम सुहानवा बना रहा. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जयपुर में जबर्दस्त बारिश हुई थी. इससे कई इलाके जलमग्‍न हो गए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वाराणसी के गंगा घाट में दिखा बाढ़ का असर : मौसम विभाग
Next: उत्तर प्रदेश : शर्म सार हरकत सीतापुर में नाबालिग से हुआ गैंगरेप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.